Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप
Keshav Times

बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं

बेटी के तिलकोत्सव की तैयारियों के बीच जिस घर में मंगल गीत गूंजने वाले थे, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। जिस पिता को शाम में बेटी के तिलक समारोह की खुशियों में शामिल होना था, उसकी अर्थी उठने की नौबत आ गई। सड़क हादसे में पिता की मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हृदयविदारक यह घटना मंगलवार को एनएच-319 पर कड़सर गांव के समीप हुई।

बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं

__ तिलक समारोह के लिए फल-मिठाई लेकर लौट रहे मदन साह की ई-रिक्शा में ट्रक ने मारी टक्कर, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

.केटी न्यूज/नावानगर

बेटी के तिलकोत्सव की तैयारियों के बीच जिस घर में मंगल गीत गूंजने वाले थे, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। जिस पिता को शाम में बेटी के तिलक समारोह की खुशियों में शामिल होना था, उसकी अर्थी उठने की नौबत आ गई। सड़क हादसे में पिता की मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हृदयविदारक यह घटना मंगलवार को एनएच-319 पर कड़सर गांव के समीप हुई। मृतक की पहचान कड़सर गांव निवासी 58 वर्षीय मदन साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मदन साह की बेटी का तिलकोत्सव मंगलवार की शाम भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के महुली गांव में होना था। समारोह की तैयारियों को लेकर मदन साह मलियाबाग से फल और मिठाइयां खरीदकर ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रहे थे।

बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं

उन्हें क्या पता था कि बेटी के तिलक की खुशियों के लिए की गई खरीदारी उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी।बताया जाता है कि जैसे ही उनका ई-रिक्शा कड़सर गांव के समीप पहुंचा, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार मदन साह और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आरा रेफर कर दिया। मदन साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए आरा के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।