Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार
Keshav Times

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

स्थानीय नगर के सिंडिकेट मृत नहर स्थित डॉ. विनोद कुमार के क्लिनिक के पास शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित कार नहर में पलट गई। जहा खाई में शौच कर रहे तीन बच्चों में से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, वही, अन्य दो बच्चे जख्मी हो गए।

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

- मृत नहर में शौच कर रहे थे बच्चें, घटना के बाद कार लेकर भाग निकले सवार लोग, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर  

स्थानीय नगर के सिंडिकेट मृत नहर स्थित डॉ. विनोद कुमार के क्लिनिक के पास शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित कार नहर में पलट गई। जहा खाई में शौच कर रहे तीन बच्चों में से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, वही, अन्य दो बच्चे जख्मी हो गए।

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

घटना के विरोध में स्थानीय अनुसूचित जाति बस्ती वालों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया था। बाद में पुलिस के समझाने के बाद जाम हटाया गया। इस घटना को देखने के बाद स्थानीय ग्रामीण पहुंचे तथा घायल बच्चों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाए। वही घटना की सूचना पा पहुंची, शव को कब्जे में ले वाहन चालक व उसमें बैठे लोगों का पता लगा रही है।

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र की एक किशोरी कन्हैया बांसफोड़ की 12 वर्षीय पुत्री चेगनी कुमारी सुबह-सुबह अपने दो छोटे भाइयों के साथ नहर के किनारे शौच करने गई थी। तभी अचानक ऊपर से आ रही कार नहर में गिर गई और बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

उसके दोनों भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वही इसकी जानकारी मिलते रोते-बिलखते घटनास्थल पर परिजन पहुंचे। इस दौरान कार चालक तथा कार में बैठे लोग कार लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक और उसमें बैठे युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कार चलाना सीखने में एक मासूम बच्ची की जान ले ली। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं।

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

वहीं, पीड़ित परिवार में क्रंदन चित्कार मच गई। वहीं बस्ती वालों में आक्रोश गहरा गया है। बस्ती वालों ने कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है। बस्ती वालों का कहना है कि कार चालक की लापरवाही से यह घटना हुई है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलनी चाहिए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी बताया कि कार चालक काफी लापरवाह तरीके से कार चला रहा था, जिस कारण वह नियंत्रण खो दिया तथा यह हादसा हो गया। हालांकि, सेंडिकेट जैसे व्यस्त इलाके से एक कार चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कैसे भाग निकला यह बड़ा सवाल बन गया है।

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

वहीं, पुलिस मामले की जांच की जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्दी ही कार चालक व उसमें सवार लोगों की शिनाख्त कर ली जाएगी।

मृत नहर में पलटी अनियंत्रित कार, दबकर एक बच्ची की मौत, दो घायल, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।