Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

तेज रफ्तार ट्रक खड़ी कंटेनर से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने किया रेस्क्यू

पीडीडीयू नगर। बीती रात जिले के सदर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी कंटेनर के पीछे जा घुसा। इस हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और चालक केबिन में फंस गया।

तेज रफ्तार ट्रक खड़ी कंटेनर से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने किया रेस्क्यू

केटी न्यूज़/ पीडीडीयू नगर

पीडीडीयू नगर। बीती रात जिले के सदर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी कंटेनर के पीछे जा घुसा। इस हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और चालक केबिन में फंस गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के 46 वर्षीय राजेश, दिल्ली से ट्रक लेकर बिहार जा रहा था। बताया जा रहा है कि मझवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रक किसी कारण से अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी कंटेनर के पीछे जा टकराया। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हादसे के बाद, आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मेहनत के बाद चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। फिलहाल, चालक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।