Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
Keshav Times

बाराबंकी में फिर थूक कांड आया सामने,होटल करवाया बंद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में फिर से थूक कांड सामने आया।बाराबंकी के सुढ़ियामऊ कस्बे में थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में एक होटलकर्मी को हिरासत में लिया गया और होटल को बंद करा दिया गया।

बाराबंकी में फिर थूक कांड आया सामने,होटल करवाया बंद
Crime

केटी न्यूज़/बाराबंकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में फिर से थूक कांड सामने आया।बाराबंकी के सुढ़ियामऊ कस्बे में थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में एक होटलकर्मी को हिरासत में लिया गया और होटल को बंद करा दिया गया। इसके अलावा रोटियों को भी जब्त किया गया है और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

बाराबंकी में फिर थूक कांड आया सामने,होटल करवाया बंद

राम नगर थानाक्षेत्र के सुढ़ियामऊ कस्बे में एक होटल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिखा था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और इरशाद नाम के शख्स को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

बाराबंकी में फिर थूक कांड आया सामने,होटल करवाया बंद

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर इस समस्या को लेकर पोस्ट भी किया था। सीएम योगी ने कहा था, 'खाद्य एवं पेय पदार्थों में अखाद्य और गंदी चीजों की मिलावट असभ्य और अमानवीय आचरण है। ऐसे वीभत्स, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले कुत्सित कृत्यों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।'हालही के दिनों में खाने में थूकने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। यूपी के सहारनपुर और बागपत समेत कई जिलों में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद लोग बाहर खाने में डरने लगे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।