Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
Keshav Times

ग्रेटर नोएडा में 4 करोड़ रुपये के गोमांस की तस्करी का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गोमांस की बड़े पैमाने पर तस्करी और भंडारण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये की कीमत का गोमांस जब्त किया है।

ग्रेटर नोएडा में 4 करोड़ रुपये के गोमांस की तस्करी का पर्दाफाश
Crime

केटी न्यूज़/ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गोमांस की बड़े पैमाने पर तस्करी और भंडारण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये की कीमत का गोमांस जब्त किया है।गोमांस की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

ग्रेटर नोएडा में 4 करोड़ रुपये के गोमांस की तस्करी का पर्दाफाश

शिव शंकर और सचिन पश्चिम बंगाल से ट्रक में लगभग 32 टन मांस लेकर आए थे। मिली सूचना के आधार पर ट्रक में लदे मांस का नमूना लेकर जांच के लिए मथुरा लैब भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने एसपीजे कोल्ड स्टोरेज बिसाहड़ा रोड, दादरी में छापा मारा था। कोल्ड स्टोरेज के चेंबर नंबर-5 से लगभग 153 टन पैकिंग में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था जबकि ट्रक में लगभग 32 टन मांस मिला था। लैब रिपोर्ट में मांस के गोमांस के होने की पुष्टि हुई। जब्त किए गए मांस की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। पुलिस ने बरामद मांस को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

ग्रेटर नोएडा में 4 करोड़ रुपये के गोमांस की तस्करी का पर्दाफाश

दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली टोल पर 9 नवंबर को पश्चिम बंगाल से आ रहे एक ट्रक को कुछ लोगों ने रोका था और उसमें प्रतिबंधित मांस होने की सूचना दी थी। पुलिस ने एक ट्रक को रोककर उसमें रखे मांस का नमूना जांच के लिए भेजा था। जांच में गोमांस का पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ग्रेटर नोएडा में 4 करोड़ रुपये के गोमांस की तस्करी का पर्दाफाश

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें पूरन जोशी, खुर्शिदुन नबी, अक्षय सक्सेना, शिव शंकर और सचिन का नाम शामिल है, जो कोल्ड स्टोरेज मालिक, निदेशक, मैनेजर और ट्रक चालक हैं। एडीशनल डीसीपी ने बताया कि प्रतिबंधित मांस की तस्करी और भंडारण के आरोप में इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।