Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां

दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बक्सर पुलिस की मानवीय और संवेदनशील पहल केसठ प्रखंड में भी देखने को मिली। बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में रविवार की रात केसठ नया बाजार स्थित दलित बस्ती में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने स्थानीय परिवारों के साथ मिलकर पूरे हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया।

केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां

केटी न्यूज/केसठ।

दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बक्सर पुलिस की मानवीय और संवेदनशील पहल केसठ प्रखंड में भी देखने को मिली। बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में रविवार की रात केसठ नया बाजार स्थित दलित बस्ती में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने स्थानीय परिवारों के साथ मिलकर पूरे हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों ने बस्तीवासियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए और बच्चों व बुजुर्गों के बीच मिठाइयां बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पुलिस की इस आत्मीय पहल से बस्ती के लोगों के चेहरे खिल उठे और चारों ओर उल्लास का माहौल बन गया।

केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां

इस मौके पर विशेष रूप से डुमरांव पुलिस अंचल निरीक्षक (इंस्पेक्टर) तथा नवानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित परिवारों के जीवन में पर्व की रोशनी पहुंचाना तथा पुलिस व आम जनमानस के बीच आपसी विश्वास, सौहार्द और सामाजिक समरसता के रिश्ते को और मजबूत बनाना है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एएसआई मिंटू मिश्रा, एएसआई विजय कुमार, नागेंद्र कुमार, चौकीदार मनोज, रामजी चौकीदार, रवि चौकीदार के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण उदय सिंह, विक्की कुमार, नंद जी पासवान, विनय कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे।

केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।