Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में शांति पूर्ण माहौल मनाई गई ईद पर्व, प्रशासन की रही तैनाती

शनिवार को ईद का पर्व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी। एक महीने की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी।

प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में शांति पूर्ण माहौल मनाई गई ईद पर्व, प्रशासन की रही तैनाती

केटी न्यूज/केसठ।

शनिवार को ईद का पर्व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी। एक महीने की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी। इस मौके क्षेत्र के हजारों लोगो ने अमन चैन की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर या फिर हाथ मिलाकर ईद की बधाई देते दिखे।बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। ईदगाह परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था। जहां बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे।

प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में शांति पूर्ण माहौल मनाई गई ईद पर्व, प्रशासन की रही तैनाती

इस मौके पर उपस्थित मजिस्ट्रेट सद्दाम और नावानगर थाना अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया की सभी ईद गाहो में शांति पूर्ण तरीके के पर्व का समापन हुआ।इस दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन की गश्ती करती नजर आई। मौके पर उपस्थित मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान, अस्लम हुसैन ने मुस्लिम समुदाय के लोगो से गले मिल कर एक दूसरे को ईद का मुबारकबाद दिए।इस दौरान नमाज खत्म होते ही ईदगाह पर मौजूद गरीब एवं असहाय लोगों के बीच इकट्ठा किए गए दान भेंट किया गया।वहीक्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए नावानगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।इनके साथ एएसआई विजय कुमार,मनोज चौकीदार,रामजी चौकीदार, के अलावा अन्य जगहों पर पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में शांति पूर्ण माहौल मनाई गई ईद पर्व, प्रशासन की रही तैनाती

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।