Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में रविवार की देर शाम वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड गोलीबारी किए जाने की भी सूचना है।

वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप

__ तीन खोखे बरामद, गोलीबारी के बाद घरों में दुबके ग्रामीण; पुलिस ने शुरू की आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

केटी न्यूज/डुमरांव।

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में रविवार की देर शाम वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड गोलीबारी किए जाने की भी सूचना है। गोलियों की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। भयभीत ग्रामीण अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर दुबक गए।घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट और गोलीबारी में शामिल लोग वहां से फरार हो चुके थे।

वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान तीन खोखे बरामद किए हैं। इससे मौके पर गोलीबारी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक पक्ष द्वारा चारपहिया वाहन को रास्ता देने के लिए पास मांगे जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान गोलीबारी भी की गई। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। हालांकि, ग्रामीण सूत्रों का दावा है कि मौके पर इससे अधिक राउंड फायरिंग हुई थी।

वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप

पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन गोलीबारी की घटना से ग्रामीणों में अब भी भय का माहौल बना हुआ है। गांव में किसी तरह का दोबारा विवाद न हो, इसके लिए पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।इधर, पुलिस आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ भास्कर रंजन ने स्पष्ट कहा कि पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपितों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।