ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मणियां गांव आधा दर्जन घायल, पांच गिरफ्तार

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मणियां गांव आधा दर्जन घायल, पांच गिरफ्तार

छह कट्ठा जमीन के लिए मणियां में चाचा भतीजा के बीच जमकर हुई मारपीट, चार राउड फायरिंग

केटी न्यूज़। नावानगर

जमीन विवाद में झगड़ों का मामला आए दिन होती रहती है।  रिश्ते नाते भूलकर जमीन के महज टुकड़े के लिए एक दूसरे के जानी दुश्मन बन बैठते हैं। यहां तक की जमीन के टुकड़े के लिए एक दूसरे पर गोली चलने से भी नहीं चुकने की मामला आए दिन सामने आती है। इस कड़ी के तहत मंगलवार की देर रात मणियां गांव की मामला प्रकाश में आया है। जहां महज 6 कठ्ठा जमीन के टुकड़े के लिए चाचा भतीजा के बीच जमकर लाठियां चटकी। साथ ही दहशत फैलाने की उद्देश्य से दोनों तरफ से चार राउंड हवाई फायरिंग होने की जानकारी ग्रामीणों से मिली है।

इस मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए हैं। इधर दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कुल सात लोगों पर सोनवर्षा ओपी में नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। वही दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक में संजय कुमार, रंजय कुमार दोनों का पिता स्व. केसरी यादव, मुन्ना कुमार, चितरंजन यादव पिता अक्षय सिंह एवं अक्षय सिंह पिता हुकुम सिंह शामिल हैं।

बताया जाता है कि चाचा अक्षय सिंह एवं भतीजा मृत्युंजय सिंह के बीच 6 कठ्ठा जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को अक्षय सिंह उसी खेत में धान की रोपनी करा रहे थे। तभी मृत्युंजय सिंह एवं उनके भाइयों ने रोक लगाने पहुंचे। दोनों पक्ष से शुरु हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। बाद में हवाई फायरिंग भी दोनों तरफ से हुई। हालांकि फायरिंग से किसी तरह की क्षति नहीं हुई है।

इस संबंध में सोनवर्षा ओपीध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि ज़मीनी विवाद में दो पक्षों की मारपीट हुई है। साथ ही हवाई फायरिंग की भी सूचना मिली है। दोनों पक्ष द्वारा दी गई आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। नामजदों में से पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।