होली की रात युवती को क्यों मारी गोली!

होली की रात युवती को क्यों मारी  गोली!

-कुर्ता फाड़ होली खेलने की विवाद में चली गोली से एक किशोरी जख्मी, दो गिरफ्तार

केटी न्यूज़। नावानगर

सिकरौल थाना के पनियारी टोला गांव में कुर्ता फाड़ होली खेलने को लेकर हुई विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष में लाठी -डंडे व ईंट - पत्थर चलने के साथ छह राउंड गोली भी चली। जिसमें किशोरी ममता कुमारी ( 14 वर्ष ) की पैर में गोली लगने से जख्मी हो गई। जिसे स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया है। वहीं मारपीट में अक्षयलाल चौधरी समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इस संबंध में दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए चार - चार लोगों को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराया है।

पुलिस ने दोनों पक्ष से बीरेंद्र चौधरी व धनजी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार होली की शाम चौधरी टोला के लड़के डीजे पर डांस कर कुर्ता फाड़ होली खेल रहे थे। जिसका विरोध धनजी यादव के परिजनों ने किया। साथ ही डीजे बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से नोकझोंक व गाली -गलौज के बाद विवाद समाप्त हो गया। 

देर रात एक पक्ष के द्वारा दूसरे गांव से कुछ लोगों को बुलाकर मारपीट की गई। इस दौरान लगभग छह राउंड फायरिंग की गई। जिसके बाद गांव में दहशत फैल गया। बगल में खड़ी एक किशोरी ममता कुमारी के पैर में गोली लग गई। बताया जाता है कि बीरेंद्र चौधरी के कंधे को भी गोली छूती हुई निकल गई। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से चार - चार लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर होली का खर्च मांगने का आरोप लगाया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।