ट्रक चालक ने ग्रामीणों के साथ मिल की शिक्षक व भतीजे की पिटाई

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर तेज रफ्तार से ट्रक चलाने पर टोकना एक शिक्षक व उनके भतीजे को महंगा पड़ गया। ट्रक चालक ने अपने गांव के लोगों को बुलवा दोनों की जमकर पिटाई कर दी। उनकी पिटाई से शिक्षक के भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है तथा उनका एक हाथ भी टूट गया है। डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जिसके बाद उनके स्वजन उसे लेकर इलाज के लिए पटना चले गए है।

ट्रक चालक ने ग्रामीणों के साथ मिल की शिक्षक व भतीजे की पिटाई

-- शिक्षक के भतीजे की हालत बनी हुई है गंभीर, प्राथमिक इलाज के बाद किया गया रेफर

केटी न्यूज/डुमरांव

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर तेज रफ्तार से ट्रक चलाने पर टोकना एक शिक्षक व उनके भतीजे को महंगा पड़ गया। ट्रक चालक ने अपने गांव के लोगों को बुलवा दोनों की जमकर पिटाई कर दी। उनकी पिटाई से शिक्षक के भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है तथा उनका एक हाथ भी टूट गया है। डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जिसके बाद उनके स्वजन उसे लेकर इलाज के लिए पटना चले गए है।मिली जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी व डुमरांव प्रखंड के अरियांव मध्य विद्यालय के शिक्षक नंदजी सिंह सुबह में बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले थे।

वहीं, उनके भतीजा अभिषेक कुमार सिंह को पटना जाना था, वह भी अपने चाचा के साथ बाइक से ही डुमरांव स्टेशन तक आ रहा था। जैसे ही दोनों नीलामी मोड़ के पास पहुंचे कि एक ट्रक चालक काफी तेज रफ्तार से ट्रक चलाता हुआ खतरनाक तरीके से उन्हें ओवरटेक करने लगा। जिसके बाद शिक्षक ने ट्रक चालक को फटकार लगाई तथा कहा कि एक नेशनल हाईवे नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़क है। इसी बात से नाराज ट्रक चालक उनके उलझ गया तथा अपने पक्ष के लोगों को बुलवा दोनों की जमकर पिटाई करवा दी।आस पास में मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों की जान बची तथा जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिक्षक के भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस घटना के बाद गुटीय तनाव कायम हो गया है।