डुमरांव में प्रदर्शन कर रही जीविका दीदियों ने अपने ही समन्वय क्यों पीटा!

नया भोजपुर में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब जीविका में अंशकालिक रूप से काम कर रही महिलाओं ने एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। बाद में पता चला कि जीविका महिलाओं के मारपीट का शिकार हुआ व्यक्ति जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक अमरेश मुन्नू है। इस दौरान जीविका की महिलाओं ने उनका मोबाइल छीन लिया था।

डुमरांव में प्रदर्शन कर रही जीविका दीदियों ने अपने ही समन्वय क्यों पीटा!

मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही जीविका की सीएम ने सीएलएफ में की तालाबंदी

क्षेत्रीय समन्वयक ने जीविका सीएम के खिलाफ की थाना में की लिखित शिकायत

केटी न्यूज/ डुमरांव (बक्सर) 

नया भोजपुर में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब जीविका में अंशकालिक रूप से काम कर रही महिलाओं ने एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। बाद में पता चला कि जीविका महिलाओं के मारपीट का शिकार हुआ व्यक्ति जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक अमरेश मुन्नू है। इस दौरान जीविका की महिलाओं ने उनका मोबाइल छीन लिया था। महिलाओं का कहना था कि जब वह सब महिलाएं नया भोजपुर स्थित हरियाली जीविका कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही थी तब उक्त व्यक्ति चोरी छिपे मोबाइल से वीडियो बना रहा था। मारपीट की घटना महिलाओं ने समन्वयक का कपड़े भी फाड़ डालें। फिलहाल यह मामला नया भोजपुर थाना में पुलिस के पास है। जीविका महिलाओं का कहना है कि वेतन वृद्धि के लिए जीविका में अंशकालिक रूप से काम कर रही महिलाएं पूरे बिहार में पिछले दो सितंबर से ही हड़ताल पर है।

हड़ताल कर रही महिलाओं ने अपनी मांग के समर्थन में बुधवार को नया भोजपुर स्थित हरियाली जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ में तालाबंदी की थी। बताया जाता है कि संकुल के अध्यक्ष पुष्पा देवी, सचिव अंजू देवी तथा कोषाध्यक्ष रिंकी देवी द्वारा मामले की जानकारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका को देकर ताला खोल दिया गया था। शुक्रवार को तालाबंदी के बावजूद कार्यालय खुला होने की जानकारी मिलते ही हड़ताल कर रही जीविका के अंशकालिक महिलाएं नया भोजपुर में हरियाली जीविका कार्यालय पहुंची तथा नारेबाजी कर रही थी। उधर जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक अमरेश मुन्नू नया भोजपुर में जीविका के पैसे से सब्जी की दुकान चलाने वाली महिला सुमित्रा देवी का दुकान जांच करने पहुंचे थे।

ताकि जिला कार्यालय को बताया जा सके की जिस महिला को जीविका का पैसा दिया गया है वह इसका सदुपयोग कर रही है या नहीं। उन्होंने जीविका में अंशकालिक रूप से काम करने वाली महिलाओं का हंगामा देखा। तभी नजर पड़ते ही आंदोलनरत महिलाएं मारपीट पर उतर गई। सीएम रश्मि कुमारी का कहना है कि क्षेत्रीय समन्वयक मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे। जिसका विरोध किया गया। उधर क्षेत्रीय समन्वयक ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें दुर्गा देवी, रोशनी कुमारी, खुशबू कुमारी, फूल कुमारी, सुमित्रा देवी एवं अन्य अज्ञात द्वारा मारपीट करने की बात कही गई है। पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को थाना में बैठा कर बातचीत कर रही थी। नया भोजपुर में बीच सड़क पर जीविका में हुई इस मारपीट की चर्चा आम लोगों के बीच बनी है। कई लोग इस झगड़ा को भ्रष्टाचार से जोड़कर देख रहे हैं।