Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Keshav Times

रेंका गांव से चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर सिकरौल थाना की पुलिस ने शनिवार को रेंका गांव में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर चार किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष रिकेश कुमार के नेतृत्व में एवं नावानगर के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी की देखरेख में की गई।

रेंका गांव से चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रेंका गांव से चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

-- गुप्त सूचना पर सिकरौल पुलिस ने की छापेमारी, आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में दर्ज कराया गया एफआईआर

केटी न्यूज/नावानगर 

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर सिकरौल थाना की पुलिस ने शनिवार को रेंका गांव में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर चार किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष रिकेश कुमार के नेतृत्व में एवं नावानगर के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी की देखरेख में की गई। 

रेंका गांव से चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेंका गांव में एक व्यक्ति गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्क्षण कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से रेंका गांव निवासी छोटक साह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चार किलो गांजा बरामद हुआ।

रेंका गांव से चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद तस्कर को थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया। इस संबंध में सिकरौल थानाध्यक्ष रिकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को पूर्व से ही सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में गांजा तस्करी की गतिविधि चल रही है।

रेंका गांव से चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

इसी को लेकर कार्रवाई की गई और सफलतापूर्वक गांजा जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।