बक्सर के भाजपा नेता प्रदीप राय के पुत्र की पटना में शाही शादी, राज्यपाल से लेकर कई राज्यों के मंत्री हुए शरीक

राजधानी पटना का रविवार सिर्फ एक विवाह समारोह का साक्षी नहीं बना, बल्कि वह राजनीति, सत्ता और सामाजिक प्रभाव के भव्य संगम का मंच बन गया। मौका था बक्सर के चर्चित भाजपा नेता प्रदीप राय के छोटे पुत्र अंकुर के विवाह समारोह का, लेकिन आयोजन की भव्यता और मेहमानों की सूची ने इसे सामान्य शादी से कहीं आगे पहुंचा दिया। राजधानी के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में आयोजित इस समारोह को देख कर अतिथियों की जुबान पर एक ही शब्द था, यह किसी शाही दरबार से कम नहीं।

बक्सर के भाजपा नेता प्रदीप राय के पुत्र की पटना में शाही शादी, राज्यपाल से लेकर कई राज्यों के मंत्री हुए शरीक

-- भाजपा नेता के पारिवारिक आयोजन में सिमटी तीन राज्यों की सियासत, गवर्नर से लेकर केंद्रीय मंत्री तक की रही मौजूदगी

केटी न्यूज/बक्सर।

राजधानी पटना का रविवार सिर्फ एक विवाह समारोह का साक्षी नहीं बना, बल्कि वह राजनीति, सत्ता और सामाजिक प्रभाव के भव्य संगम का मंच बन गया। मौका था बक्सर के चर्चित भाजपा नेता प्रदीप राय के छोटे पुत्र अंकुर के विवाह समारोह का, लेकिन आयोजन की भव्यता और मेहमानों की सूची ने इसे सामान्य शादी से कहीं आगे पहुंचा दिया। राजधानी के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में आयोजित इस समारोह को देख कर अतिथियों की जुबान पर एक ही शब्द था, यह किसी शाही दरबार से कम नहीं।शाम सात बजे जैसे ही वर-वधू अंकुर और सुविज्ञा जयमाल स्टेज पर पहुंचे, उसके बाद शुरू हुआ सत्ता के गलियारों से जुड़े दिग्गजों का आगमन। समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की मौजूदगी सबसे अधिक चर्चा में रही।

उन्होंने न सिर्फ नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया, बल्कि परिवार के बच्चों को स्नेहपूर्वक गोद में लेकर आत्मीयता का परिचय भी दिया। यह दृश्य बता रहा था कि यह आयोजन उनके लिए भी खास था।इस अवसर पर केंद्र, राज्य और संगठनकृतीनों स्तर की राजनीति एक ही छत के नीचे नजर आई। आरिफ मोहम्मद खान जी, माननीय राज्यपाल बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी, माननीय उपमुख्यमंत्री बिहार, श्री विजय सिन्हा जी, माननीय उपमुख्यमंत्री बिहार, श्री विजय चौधरी जी, माननीय मंत्री, बिहार, श्री नित्यानंद राय जी, माननीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री अवधेश नारायण सिंह जी, सभापति, बिहार विधान परिषद,श्री संजय झा जी, माननीय राज्यसभा सांसद, श्री अशोक चौधरी जी, माननीय मंत्री, बिहार, श्री अश्विनी चौबे जी, माननीय पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार, श्री गुप्तेश्वर जी महाराज, पूर्व डी0जी0पी0, बिहार, श्री प्रेम कुमार जी, अध्यक्ष,

बिहार विधानसभा,  श्री संजय सार ंवगी जी, प्रद ेश अध्यक्ष, भाजपा, बिहार, श्री संजय टाइगर जी, माननीय मंत्री, बिहार, श्री राम कृपाल यादव जी, माननीय मंत्री, बिहार, श्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी, माननीय मंत्री, बिहार, श्री दीपक प्रकाश जी, माननीय मंत्री, बिहार, श्री संजय सिंह जी, माननीय मंत्री, बिहार, श्री भिखू भाई दालसानिया जी, संगठन महामंत्री भाजपा, बिहार, श्री ऋतुराज सिन्हा जी, राष्ट्रीय मंत्री, भाजपा, श्री नारद राय जी, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, श्री पी0के0 शाही जी, माननीय महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय पटना, श्री महाचंद्र प्रसाद सिंह जी, माननीय अध्यक्ष स्वर्ण आयोग, बिहार, श्री राधा मोहन सिंह जी, माननीय सांसद, मोतिहारी, श्री रामा सिंह जी, माननीय पूर्व सांसद, वैशाली,वहीं बक्सर से कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह  समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राजनीति के साथ-साथ प्रशासनिक और न्यायिक जगत की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक के राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस समारोह को अंतरराज्यीय पहचान दे दी।

सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, एमएलसी और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी एक ही मंच पर नजर आए। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया तक की मौजूदगी ने इसे भाजपा के शक्ति-प्रदर्शन जैसा रूप दे दिया।व्यवसायिक जगत के प्रमुख नाम, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक हस्तियां भी समारोह की भव्यता के गवाह बने। प्रदीप राय के साथ उनके समधी सुरेंद्र राय की मौजूदगी ने पारिवारिक आत्मीयता को और मजबूत किया।कुल मिलाकर यह विवाह समारोह सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह दिखाता रहा कि सामाजिक संबंध, राजनीतिक प्रभाव और व्यक्तिगत सम्मान जब एक मंच पर मिलते हैं, तो वह आयोजन इतिहास में दर्ज हो जाता है। पटना की यह शाम लंबे समय तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रहेगी।