Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

महाकुंभ के पावन स्नान के लिए निरहुआ के साथ पहुंची ये एक्ट्रेस

महाकुंभ 2025 के पावन मौके पर आम श्रद्धालुओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक प्रयागराज का रुख कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' भी प्रयागराज में पावन स्नान करने के लिए पहुंचे हैं।

महाकुंभ के पावन स्नान के लिए निरहुआ के साथ पहुंची ये एक्ट्रेस
Kumbh Mela

केटी न्यूज़/प्रयागराज

महाकुंभ 2025 के पावन मौके पर आम श्रद्धालुओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक प्रयागराज का रुख कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' भी प्रयागराज में पावन स्नान करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें सुपरस्टार संगम में स्नान करते हुए देखे जा सकते हैं।एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी प्रयागराज में हैं और उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। 

महाकुंभ के पावन स्नान के लिए निरहुआ के साथ पहुंची ये एक्ट्रेस

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इसके साथ में उन्होंने फैंस से कहा है, 'चलो कुंभ चलें।' पहले वीडियो में निरहुआ को पीली धोती और गमछा में देखा जा सकता है। वह संगम में डुबकी लगाते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में उन्हें एक कुर्सी पर बैठकर चाय पीते हुए देखा जा सकता है।

महाकुंभ के पावन स्नान के लिए निरहुआ के साथ पहुंची ये एक्ट्रेस

दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आम्रपाली को संगम में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में आम्रपाली के साथ दो महिलाएं भी संगम में नजर आ रही हैं। आम्रपाली ने अपने हाथों से एक तस्वीर पकड़ी हुई है, जो किसी बुजुर्ग दंपति की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।