Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा
Keshav Times

सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेले का निमंत्रण देने के दिल्ली पहुंचे

महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही है।13 जनवरी को महाकुंभ मेले की शुरुआत हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा महाकुंभ मेले का न्यौता सभी लोगों को दिया जा रहा है।प्रयागराज जिले में महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ  महाकुंभ मेले का निमंत्रण देने के दिल्ली पहुंचे
CM Yogi

केटी न्यूज़/प्रयागराज

महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही है।13 जनवरी को महाकुंभ मेले की शुरुआत हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा महाकुंभ मेले का न्यौता सभी लोगों को दिया जा रहा है।प्रयागराज जिले में महाकुंभ 2025  का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ  महाकुंभ मेले का निमंत्रण देने के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें कुंभ मेले का निमंत्रण दिया। 

सीएम योगी आदित्यनाथ  महाकुंभ मेले का निमंत्रण देने के दिल्ली पहुंचे

गृहमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की।' इसके अलावा सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और मिजोरम के नवनियुक्त राज्यपाल जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह से मुलाकात की।

सीएम योगी आदित्यनाथ  महाकुंभ मेले का निमंत्रण देने के दिल्ली पहुंचे

रामनाथ कोविंद ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, 'आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए। उन्होंने मुझे आगामी महाकुंभ, एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव में आमंत्रित किया। इसके सफल आयोजन के लिए मेरी शुभकामनाएं।' वहीं जनरल वीके सक्सेना ने एक्स पर लिखा, 'आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई और उन्होंने महा कुंभ का निमंत्रण दिया।' 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।