Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बलिया: बोलेरो की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

बलिया जिले के रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित सवरा गांव के पास सोमवार रात करीब 11:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बलिया: बोलेरो की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

केटी न्यूज/बलिया

बलिया जिले के रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित सवरा गांव के पास सोमवार रात करीब 11:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी 60 वर्षीय जयप्रकाश गिरी और उनका 18 वर्षीय पुत्र अशोक गिरी रसड़ा क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय सवरा गांव के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश गिरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने घायल अशोक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है, और परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।