Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम
Keshav Times

घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

दीवान के बड़कागांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घास काटने के लिए घर से निकले 58 वर्षीय रामाशीष सिंह का शव गांव के समीप पईन में मिलने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

केटी न्यूज/नावानगर।

जानकारी के अनुसार, रामाशीष सिंह रोजमर्रा के काम के सिलसिले में घास काटने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। पहले अपने स्तर से उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए। इसी क्रम में पईन में उनका शव दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की। सिकरौल थानाध्यक्ष दिलीप यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बक्सर भेजा गया है। फिलहाल बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।