Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर

सरकारी संपत्ति की चोरी हो जाए और प्राथमिकी दर्ज कराने में ही डेढ़ साल लग जाए, तो व्यवस्था की जवाबदेही पर सवाल उठना लाजिमी है। डुमरांव थाना क्षेत्र की कुशलपुर पंचायत में सोलर लाइट चोरी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। वार्ड संख्या चार में दिलीप कुमार सिंह के घर के सामने लगी सोलर लाइट चोरी होने के करीब डेढ़ साल बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। हैरानी की बात यह है

डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर

__ बीपीआरओ के दो-दो आदेश के बावजूद नहीं हुई थी प्राथमिकी, पंचायत सचिव की लापरवाही पर भी उठे सवाल; वार्ड चार में दिलीप कुमार सिंह के घर के सामने से चोरी हुई थी लाइट

केटी न्यूज/डुमरांव।

सरकारी संपत्ति की चोरी हो जाए और प्राथमिकी दर्ज कराने में ही डेढ़ साल लग जाए, तो व्यवस्था की जवाबदेही पर सवाल उठना लाजिमी है। डुमरांव थाना क्षेत्र की कुशलपुर पंचायत में सोलर लाइट चोरी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। वार्ड संख्या चार में दिलीप कुमार सिंह के घर के सामने लगी सोलर लाइट चोरी होने के करीब डेढ़ साल बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। हैडेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर

रानी की बात यह है कि प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद मामला लंबे समय तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। अब दोबारा आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर

मामले को लेकर वर्तमान पंचायत सचिव गौरव प्रधान ने डुमरांव थानाध्यक्ष को आवेदन सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन के अनुसार, सोलर लाइट चोरी होने के बाद प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने पत्रांक 181, दिनांक 27 मई 2025 को तत्कालीन पंचायत सचिव विनोद कुमार को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद उनके कार्यकाल में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर

इसके बाद मामले में मिले प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की बात सामने आने पर बीपीआरओ ने पत्रांक 421, दिनांक 12 नवंबर 2026 को फिर से एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया। इसी आदेश के आलोक में वर्तमान पंचायत सचिव ने पुलिस को आवेदन दिया।डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर

इस मामले ने पंचायत स्तर पर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और अधिकारियों के आदेशों के अनुपालन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पहले आदेश के बाद भी डेढ़ साल तक प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज हुई, यह जांच का विषय है। वहीं, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।