काली आश्रम के सदस्यों ने मनाया महाराज कुमार मान विजय का जन्मोत्सव

काली आश्रम के सदस्यों ने मनाया महाराज कुमार मान विजय का जन्मोत्सव

- आयोजित समारोह में 501 जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्थानीय काली आश्रम परिसर में केक काटकर महाराज कुमार मान विजय सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मानवता की सेवा करते हुए काली आश्रम नगर पंचित के सदस्यों ने 501 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काली आश्रम समिति के अध्यक्ष

समाजसेवी भगवानजी वर्मा और संचालन पूर्व पार्षद सोनू राय ने किया। समारोह के दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीरेंद्र राम, डॉ शैलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी राज सिंह, नंदजी सिंह, विनोद वर्मा, मिथिलेश राय सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राज परिवार के राज सिंह ने केक काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ वीरेंद्र राम ने कहा कि

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और गरीबों के जीवन की रक्षा करना हर मानव का कर्तव्य है। ऐसे पुनीत कामों में सक्षम समाज थोड़ी-थोड़ी भी मदद करें तो गरीब-असहायों के जीवनभर परिवर्तन हो सकता है। वही मान विजय सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा का गुण उन्हें अपने पिता स्व. महाराजा बहादूर कमल सिंह से मिला है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी रखते है।

इस दौरान समिति की ओर से 501 असहाय गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड में कंबल पाकर गरीबों के आंखों में खुशी झलक रही थी। काली आश्रम के सदस्यों ने आगत अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष भगवानजी वर्मा ने कहा कि काली आश्रम द्वारा लोगों के जीवन बचाने के लिए

ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था दी जाती है। कोरोना काल मे सैकड़ो मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर देकर प्राणों की रक्षा की गयी है। मौके पर बंधन वर्मा, सुजीत कुमार, अमित कुमार, संतोष गुप्ता, रोहित केशरी, बरमेश्वर मिश्र सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।