Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

सासाराम रेलवे स्टेशन ने पिछले वर्ष से साढ़े चार करोड़ रुपए ज़्यादा राजस्व में की बढ़ोतरी, डीडीयू डिविजन में यात्री किराया से आया राजस्व

वित्तीय वर्ष 2023-24 में यात्री भाड़ा से सासाराम रेलवे स्टेशन को 42,90,38,245 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके अलावा माल भाड़ा से सासाराम को 3,69,51,304 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

सासाराम रेलवे स्टेशन ने पिछले वर्ष से साढ़े चार करोड़ रुपए ज़्यादा राजस्व में की बढ़ोतरी, डीडीयू डिविजन में यात्री किराया से आया राजस्व
केटी न्यूज़, रोहतास
डीडीयू डिविजन में यात्री किराया से विभाग को अधिक राजस्व देने के मामले में ए श्रेणी माडल स्टेशन का दर्जा प्राप्त सासाराम रेलवे स्टेशन का बेहतर प्रदर्शन है। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 से यात्री भाड़ा के राजस्व में चार करोड़ 45 लाख 19 हजार 238 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में यात्री भाड़ा से सासाराम रेलवे स्टेशन को 42,90,38,245 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके अलावा माल भाड़ा से सासाराम को 3,69,51,304 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। 
सूचना रेलवे के वाणिज्य विभाग से प्राप्त की गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में यात्री व माल भाड़ा से प्राप्त होने वाले राजस्व को जोड़ दिया जाए तो यह 46 करोड़ 59 लाख से अधिक का राजस्व हो जाएगा। यह डीडीयू मंडल में दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन मुगलसराय, गया स्टेशन के बाद सासाराम स्टेशन कुल राजस्व (यात्री व माल भाड़ा) के मामले में तीसरे नंबर पर है। 
राजधानी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं 
बताते चले कि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में सासाराम रेलवे स्टेशन को यात्री किराया से 38,45,19,012 करोड़ का राजस्व मिला था। हालांकि यात्री किराया के राजस्व में बढ़ोतरी के बावजूद सासाराम स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस समेत कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव अभी तक नहीं हो सका है। यात्री सुविधा से जुड़ी कई योजनाएं अब भी अधर में लटकी है। 
नए फुट ब्रिज निर्माण का कार्य अधूरा
नए फुट ब्रिज निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। स्टेशन पर अभी तक एस्केलेटर नहीं लग सका है, जबकि यह स्टेशन ऐतिहासिक व पर्यटन की दृष्टिकोण से अपना एक अलग महत्व रखता है। स्टेशन के उत्तरी हिस्से में अभी तक  टिकट काउंटर शुरू नहीं हो सका है। आरा-सासाराम रेल लाइन का दोहरीकरण का कार्य भी नहीं हो सका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।