Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद
Keshav Times

नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन और विकास के दो दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को बक्सर के नगर भवन में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया गया। ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।

नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज

__ नगर भवन में ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ समारोह का हुआ आयोजन, मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां; सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज

.केटी न्यूज/बक्सर। 

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन और विकास के दो दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को बक्सर के नगर भवन में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया गया। ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे आयोजन के दौरान नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और बिहार में आए बदलावों की चर्चा होती रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के आह्वान पर आयोजित समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा तथा कार्यक्रम प्रभारी एवं बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को पिछड़ेपन और बदहाली के दौर से निकालकर विकास की नई पहचान दिलाई है। दो दशक पहले और आज के बिहार की तुलना करने पर बदलाव स्पष्ट दिखाई देता है। गांव-गांव तक बिजली की पहुंच, बेहतर सड़कें, कानून-व्यवस्था में सुधार और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सुशासन की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति का आधार केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों का समावेशी विकास रहा है। सरकार ने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं, युवाओं, गरीबों और वंचित तबकों के उत्थान के लिए काम किया है।

नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने जैसे फैसलों ने बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर भवन में उमड़ी भीड़ नीतीश कुमार के प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास और संगठन की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं तथा प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज

समारोह में परशुराम ततवा, अशोक प्रजापति, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह लाला, संजय सिंह, हरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, जयप्रकाश चौधरी, मोहन चौधरी, बबन चौधरी, विमलेंद्र कुमार बबलू, रविकांत कुशवाहा, विवेक प्रजापति, जयप्रकाश सिंह, श्याम जी वर्मा, संजय चौधरी, विजय कुशवाहा, दिलशाद आलम, पंकज मानसिंहका, दुर्गावती देवी, सरिता देवी, टूना राम, अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, विनोद राय, सिद्धेश्वर चौधरी, सुरेश चौहान, सरदार कुशवाहा, काशी सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, चंदेश्वर पाण्डेय, कृष्णा सिंह, बबलू जमाल, संतोष मिश्रा, प्रभु गोंड, धर्मेंद्र ठाकुर, राजेश कुशवाहा, विजय गोंड, मारकंडे पटेल, अभिषेक ओझा, बबलू शर्मा, उत्तम सिंह, मुन्ना चौरसिया, अनिरुद्ध तिवारी और राजेश गुप्ता समेत सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।