Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान

शादी की खुशियां थीं, घर में जश्न का माहौल था, रिश्तेदारों और दोस्तों की चहल-पहल थी। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ पलों का रोमांच दो परिवारों की जिंदगी में ऐसा अंधेरा भर देगा, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के विसरूप गांव में शादी समारोह के दौरान तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान

__बक्सर के डुमरांव निवासी शनि की मौत से इलाके में शोक, बलिया के विसरूप गांव में शादी समारोह के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; तीन युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

केटी न्यूज | बक्सर/बलिया।

शादी की खुशियां थीं, घर में जश्न का माहौल था, रिश्तेदारों और दोस्तों की चहल-पहल थी। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ पलों का रोमांच दो परिवारों की जिंदगी में ऐसा अंधेरा भर देगा, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के विसरूप गांव में शादी समारोह के दौरान तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव निवासी 19 वर्षीय शनि भी शामिल हैं। शनि की मौत की खबर मिलते ही डुमरांव में शोक का माहौल है।

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान

मिली जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के विसरूप गांव निवासी मुन्नीलाल सिंह की पुत्री की शादी 26 नवंबर को निर्धारित थी। इसके मद्देनजर 22 नवंबर को तिलक समारोह आयोजित होना था। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। इसी समारोह में शामिल होने के लिए लड़की के भाई के कई दोस्त दिल्ली से गांव पहुंचे थे। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर बाद पांच दोस्त गांव के तालाब पर घूमने गए थे। तालाब किनारे कुछ देर समय बिताने के बाद सभी नाव पर सवार हो गए। नाव पर बैठकर सेल्फी लेते हुए वे तालाब के बीच गहरे पानी की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और पांचों युवक पानी में गिरकर डूबने लगे।

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान

__चीख-पुकार सुनकर बचाव में कूदे ग्रामीण

युवकों को तैरना नहीं आता था। पानी में डूबते हुए वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर तालाब के आसपास मौजूद मल्लाह और ग्रामीण तत्काल बचाव के लिए पानी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें आयुष (20 वर्ष), निवासी युसुफपुर मुहम्मदाबाद भी शामिल हैं। बचाए गए युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, दो युवक गहरे पानी में समा गए। काफी खोजबीन के बाद दोनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान शनि (19 वर्ष), निवासी डुमरांव, जिला बक्सर (बिहार) और किशन तिवारी, निवासी सीताकुंड, थाना हल्दी, जिला बलिया के रूप में हुई।

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान

__डुमरांव के शनि की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे में डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की मौत ने उनके परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस उम्र में जिंदगी के सपने सजाए जाते हैं और भविष्य की नई राहें तय होती हैं, उस उम्र में शनि की असमय मौत से परिवार की खुशियां उजड़ गईं। शादी समारोह में शामिल होने गए शनि के घर अब मातम पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। हादसे की खबर से शादी वाले घर में चल रही खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। वहीं, दोनों मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।