Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने
Keshav Times

महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विवाद हिंसक रूप ले लिया। घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का विरोध करने पर आरोपितों ने जमकर उत्पात मचाया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बचाव में पहुंचे ग्रामीण भी हिंसा की चपेट में आ गए। घटना के बाद गांव में तनाव और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी

__ बचाव में पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी हुई मारपीट, दहशत फैलाने के लिए की गई फायरिंग; 11 लोगों पर नामजद प्राथमिकी, पुलिस ने दो बाइक की जब्त

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विवाद हिंसक रूप ले लिया। घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का विरोध करने पर आरोपितों ने जमकर उत्पात मचाया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बचाव में पहुंचे ग्रामीण भी हिंसा की चपेट में आ गए। घटना के बाद गांव में तनाव और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम कुछ लोग एक घर में घुस गए और वहां मौजूद दो महिलाओं के साथ छेड़खानी व मारपीट करने लगे। परिजनों और ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस दौरान आरोपितों की ओर से देसी कट्टे से दो-तीन राउंड फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई है। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी

आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद जाते समय आरोपितों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, इस अगलगी में करीब 50 से 60 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाने में आशीष यादव, अंकुश यादव, भरत यादव समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक भी जब्त की हैं।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विवाद की वजह, आरोपितों की भूमिका और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।

महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।