Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में अमित शर्मा हत्याकांड के बाद अब मामले में पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी रंजिश का पहलू भी सामने आया है। छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई चंदन शर्मा की गिरफ्तारी के बाद मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने अपने ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने ससुर कन्हैया शर्मा, भैंसुर चंदन शर्मा और गोतनी गुड़िया देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने

__पत्नी की शिकायत पर ससुर, भैंसुर और गोतनी के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस ने आरोपी चंदन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

केटी न्यूज/नावानगर।

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में अमित शर्मा हत्याकांड के बाद अब मामले में पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी रंजिश का पहलू भी सामने आया है। छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई चंदन शर्मा की गिरफ्तारी के बाद मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने अपने ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने ससुर कन्हैया शर्मा, भैंसुर चंदन शर्मा और गोतनी गुड़िया देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शादी के करीब 12 वर्ष बाद उनके घर बच्चे का जन्म हुआ था। इसके बाद परिवार के कुछ सदस्यों के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। उनका आरोप है कि इसी बात को लेकर परिवार में मनमुटाव बढ़ा और जमीन विवाद ने भी रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर दी।

अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने

इसी पारिवारिक रंजिश के कारण उनके पति की हत्या की साजिश रची गई।गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह मणियां गांव में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई चंदन शर्मा ने अपने छोटे भाई अमित शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के करीब आठ घंटे बाद आरोपी चंदन शर्मा और उसकी पत्नी गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।सोनवर्षा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अन्य आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।