Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

डुमरांव शहर में चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देकर अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक उनका सुराग तक नहीं तलाश सकी है। मुख्य बाजार के स्टेशन रोड स्थित गीता मोबाइल सेंटर में हुई हाईटेक चोरी की घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन करीब 40 लाख रुपये के मोबाइल और तीन लाख रुपये नकदी लेकर फरार हुए चोरों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

__ गीता मोबाइल सेंटर से 40 लाख के मोबाइल और तीन लाख नकदी की चोरी का मामला ठंडे बस्ते में! अन्य घरों में हुई चोरियों का भी सुराग नहीं, कारोबारियों और आम लोगों में बढ़ रही असुरक्षा की भावना

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव शहर में चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देकर अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक उनका सुराग तक नहीं तलाश सकी है। मुख्य बाजार के स्टेशन रोड स्थित गीता मोबाइल सेंटर में हुई हाईटेक चोरी की घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन करीब 40 लाख रुपये के मोबाइल और तीन लाख रुपये नकदी लेकर फरार हुए चोरों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। इतना ही नहीं, शहर के दो अन्य घरों में हुई चोरी की घटनाएं भी पुलिस की फाइलों में अनसुलझी बनी हुई हैं। लगातार हो रही चोरी और उनके उद्भेदन में पुलिस की नाकामी से व्यवसायियों के साथ आम लोगों की चिंता भी गहराने लगी है।

एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गीता मोबाइल सेंटर में चोरी की वारदात थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई थी। दशहरा मेले की निगरानी के लिए लगाए गए वॉच टॉवर से भी घटनास्थल करीब 100 मीटर दूर था। सीसीटीवी फुटेज में पीपीई किट जैसी पोशाक और नकाब पहनकर पहुंचे चोरों की गतिविधियां सामने आई थीं। चोरों ने स्क्रू ड्राइवर की मदद से शटर और कैश काउंटर खोलकर इत्मीनान से महंगे मोबाइल समेट लिए थे। वारदात की पेशेवर शैली को देखते हुए उम्मीद थी कि पुलिस तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के सहारे जल्द ही अपराधियों तक पहुंच जाएगी, लेकिन एक महीने बाद भी नतीजा सिफर है।

एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

__ दो घरों में चोरी का भी नहीं मिला सुराग

शहर के वार्ड संख्या 18 स्थित स्टेशन बाइपास रोड से जुड़ी कॉलोनी में शिक्षक तेज नारायण सिंह तथा सफाखाना रोड निवासी निर्मला देवी के घर हुई चोरी की घटनाओं का भी अब तक उद्भेदन नहीं हो सका है। इन वारदातों को भी पखवाड़े से अधिक समय बीत चुका है। तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस की जांच का कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आने से लोगों का भरोसा डगमगाने लगा है।

एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

__ कारोबारियों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

व्यवसायियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार में स्थित दुकान ही सुरक्षित नहीं है तो छोटे कारोबारियों और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? लोगों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं के बाद शुरुआती सक्रियता तो दिखाई देती है, लेकिन समय बीतने के साथ जांच की रफ्तार सुस्त पड़ जाती है। पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह भी इन घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र उद्भेदन की मांग कर चुके हैं। अब कारोबारियों और आम नागरिकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक चोर शहर में बेखौफ वारदातों को अंजाम देते रहेंगे और पुलिस जांच का भरोसा देती रहेगी? लोगों की मांग है कि पुलिस केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि चोरी गए सामान की बरामदगी, अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। एक महीने बाद भी तीन बड़ी चोरियों का अनसुलझा रहना डुमरांव की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।