Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग
Keshav Times

मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

डुमरांव के निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई लाखों रुपये की चोरी ने निर्माण एजेंसी एलएंडटी की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। हैरानी की बात यह है कि जिस परिसर की सुरक्षा में 20 से अधिक गार्ड तीन शिफ्टों में तैनात रहते हैं और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है, वहां से 79 लाख 16 हजार 572 रुपये मूल्य के सैकड़ों एल्युमिनियम एच-बीम गायब हो गए।

मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

__ 20 से अधिक गार्ड और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद परिसर से निकल गए सैकड़ों भारी बीम, अंदरूनी मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव के निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई लाखों रुपये की चोरी ने निर्माण एजेंसी एलएंडटी की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। हैरानी की बात यह है कि जिस परिसर की सुरक्षा में 20 से अधिक गार्ड तीन शिफ्टों में तैनात रहते हैं और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है, वहां से 79 लाख 16 हजार 572 रुपये मूल्य के सैकड़ों एल्युमिनियम एच-बीम गायब हो गए। घटना के दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक न तो चोरी गए सामान का पता चल पाया है और न ही इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह की पहचान हो सकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में भारी-भरकम निर्माण सामग्री सुरक्षा घेरे को पार कर कैसे बाहर चली गई?

मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

__ सुरक्षा के दावों के बीच चोरी ने खड़े किए गंभीर सवाल

डुमरांव-कोरान सराय नहर मार्ग पर बीएमपी गेट के समीप स्थित एलएंडटी का निर्माण परिसर अपेक्षाकृत सुनसान इलाके में है। कंपनी की ओर से यहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा किया जाता रहा है। इसके बावजूद सैकड़ों वजनदार एच-बीम का धीरे-धीरे गायब होना सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। चोरी की प्रकृति को देखते हुए वाहन के इस्तेमाल और संभावित अंदरूनी मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक ऐसी किसी संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एलएंडटी के प्रोजेक्ट अकाउंटेंट राजू दत्ता और आईआर एवं एडमिन इंचार्ज दयामय मंडल ने इस संबंध में थाने में संयुक्त आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 की रात नौ से दस बजे के बीच चोरी का मामला सामने आया। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि परिसर से पहले भी निर्माण सामग्री की चोरियां होती रही हैं।

मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

__ निर्माण की रफ्तार पर भी पड़ सकता है असर

चोरी गए एच-बीम का इस्तेमाल छत की ढलाई और फॉर्मवर्क तैयार करने में किया जाता है। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री गायब होने से निर्माण कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज परियोजना पहले ही निर्धारित समयसीमा पार कर चुकी है। अब इस वारदात ने निर्माण की गति के साथ-साथ परियोजना के समयबद्ध समापन और अस्पताल के हैंडओवर को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। बक्सर समेत आसपास के जिलों के लाखों लोगों को इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने का इंतजार है।

मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

__ एसआईटी के जिम्मे उद्भेदन, पुराने मामलों की भी पड़ताल

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी भास्कर रंजन ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कंपनी के अधिकारियों ने पूर्व में भी चोरी की शिकायतें की थीं, लेकिन समय पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के कारण चोरों का मनोबल बढ़ने की आशंका है। इस पहलू पर भी पुलिस आंतरिक जांच कर रही है। एएसपी ने कहा कि तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, दस दिन बाद भी अनसुलझी यह वारदात मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बनी हुई है।

मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।