Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

दरवाजे से उड़ गई ई-रिक्शा, कृष्णाब्रह्म में बढ़ती चोरी से दहशत

स्थानीय थाना क्षेत्र के कृष्णाब्रह्म बाजार में चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी सोवां, अरियांव आदि जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन किया ही नहीं कि अज्ञात चोरों ने एक ई-रिक्शा को उसके मालिक के दरवाजे से चोरी कर लिया। घटना के बाद बाजार और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

दरवाजे से उड़ गई ई-रिक्शा, कृष्णाब्रह्म में बढ़ती चोरी से दहशत

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के कृष्णाब्रह्म बाजार में चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी सोवां, अरियांव आदि जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन किया ही नहीं कि अज्ञात चोरों ने एक ई-रिक्शा को उसके मालिक के दरवाजे से चोरी कर लिया। घटना के बाद बाजार और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा मालिक हरि कृष्णा प्रसाद ने अपनी ई-रिक्शा को रात में घर के दरवाजे पर खड़ा किया था। बैटरी चार्जिंग के बाद वे घर के भीतर चले गए।

दरवाजे से उड़ गई ई-रिक्शा, कृष्णाब्रह्म में बढ़ती चोरी से दहशत

इसी दौरान मध्य रात्रि के बाद मौका पाकर अज्ञात चोर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। सुबह जब मालिक की नींद खुली तो दरवाजे से ई-रिक्शा गायब थी।घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने कृष्णाब्रह्म थाना में आवेदन दिया। उनके बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।इस संबंध में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संदीप कुमार राम ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने को मजबूर कर दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।