विद्यालय पढ़ने गई छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

राजपुर थाना क्षेत्र में एक विद्यालय में पढ़ने गई छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। इस मामले में गुरुवार को युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विद्यालय पढ़ने गई छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, आरोपित गिरफ्तार

केटी न्यूज/राजपुर  

राजपुर थाना क्षेत्र में एक विद्यालय में पढ़ने गई छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। इस मामले में गुरुवार को युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ला पूछताछ कर रही है। इस मामले में जानकारी देते हुए राजपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना दी

गई कि तियरा प्लस टू उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यालय में पढ़ने जा रही किशोरी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास और मारपीट की गई है। पूरे घटना क्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि युवाओं द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगते हैं। जिसको लेकर कई बार थाना अध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगाई जा चुकी है।