महानंदा और गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि,हो सकता है बाढ़ का खतरा

महानंदा और गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है।इसके चलते राज्य के कुछ जिलों में आज बारिश हुई।

महानंदा और गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि,हो सकता है बाढ़ का खतरा
water level

केटी न्यूज़/कटिहार

बिहार में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है।इधर नेपाल में हुई बारिश की वजह से महानंदा और गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है।इसके चलते राज्य के कुछ जिलों में आज बारिश हुई।  इससे कटिहार के कई गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पिछले 24 घंटों में महानंदा नदी के जलस्तर में 46 सेमी और गंगा नदी के जलस्तर में तीन सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर में इस वृद्धि से अमदाबाद प्रखंड के मेघु टोला, कीर्ति टोला, सूबेदार टोला जैसे गांवों के लोग चिंतित हैं। हर साल बाढ़ से इस प्रखंड में भारी तबाही होती है। लोगों को आवागमन, स्वास्थ्य, पशुओं के लिए चारा जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से गांव वाले चिंतित है। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है।अभी बिहार में बारिश नहीं हो रही है। बावजूद जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बारिश होने पर और तेजी से जलस्तर में वृद्धि होगी।गंगा नदी का जलस्तर 22.95 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि महानंदा नदी का जलस्तर 46 सेमी की वृद्धि के साथ 26.27 मीटर पर पहुंच गया है।