तांत्रिक के प्यार में फरार हुई दो बच्चों की मां

एक महिला तांत्रिक के साथ भाग गई।महिला तांत्रिक के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह अपने दो बच्चों और पति को छोछ़कर तांत्रिक संग फरार हो गई।

तांत्रिक के प्यार में फरार हुई दो बच्चों की मां
Tantrik

केटी न्यूज़/गोरखपुर

गोरखपुर से झाड़ फूक का एक मामला सामने आया है।जहां एक महिला तांत्रिक के साथ भाग गई।महिला तांत्रिक के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह अपने दो बच्चों और पति को छोछ़कर तांत्रिक संग फरार हो गई।महिला का पति विदेश में है।गोरखपुर में एक महिला पर भूत-प्रेत का साया बताकर उसकी झाड़-फूंक के लिए एक तांत्रिक को बुलाया गया।इसी दौरान महिला का तांत्रिक के साथ इश्क हो गया।घटना गुलरिहा इलाके के एक गांव का है।

एक दिन महिला अपने दो बच्चों को लेकर एक कार्यक्रम में गई थी।वहां से महिला दोनों बच्चों को छोड़कर तांत्रिक के साथ भाग निकली।इसकी जानकारी जब सास को हुई तो वह दंग रह गई।महिला की हरकतों को देखकर उसकी सास भी उस पर भूत होने की बात पर यकीन करने लगी थी, इसी वजह से तांत्रिक पर जरा सा भी शक नहीं हुआ।सास ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मां के लिए दोनों बच्चे दादा-दादी के पास बिलख रहे है।

गुलरिहा इलाके के एक गांव की रहने वाली उसकी सास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा विदेश में रहता है। कुछ साल पहले ही उसके बेटे की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बहू तनाव में रहने लगी। उसके चार साल और डेढ़ साल के दो बच्चे भी हैं। आए दिन घर में कलह करती थी। कलह के दौरान वह इतनी हमलावर हो जाती थी कि जो भी सामने दिखता उसे मारने दौड़ती थी। शांत होने पर वह खुद पर भूत का साया होने की बात कहती थी।

झाड़-फूंक करने के लिए गांव एक तांत्रिक उसके घर आने लगा था। तांत्रिक का बहू के साथ चक्कर चल जाएगा इसकी भनक तक नहीं थी। दोनों के बीच संबंध भी बन गए थे। तांत्रिक के आने के बाद बहू खुश रहने लगी थी। इसी वजह से उसे किसी तरह का शक नहीं हुआ। महिला ने बताया कि दो दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम था। बहू अपने दो बच्चों को लेकर वहां गई थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदारों का फोन आया था। उन्होंने बताया कि आपकी बहू यहां दोनों बच्चों को छोड़कर एक तांत्रिक के साथ फरार हो गई है। बच्चे हमारे पास है, इन्हें आकर ले जाइए। महिला ने बताया कि उसका बेटा विदेश में रहता है, ऐसे में दो मासूम बच्चों को कैसे पालेगी। महिला ने बहू और तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

महिला का कहना है कि उसकी बहू को किसी तरह से वापस ले आएं। SP नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जाएगी।