ये आदतों के अगर हैं शिकार तो मोटापा करेगा आप पर वार

आज के समय में अधिकतर लोग रात को 11-12 बजे के बाद सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं।अब देर से उठने की आदत सामान्य हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके वजन को बढ़ा सकती है?

ये आदतों के अगर हैं शिकार तो मोटापा करेगा आप पर वार
Health

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज के समय में अधिकतर लोग रात को 11-12 बजे के बाद सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं।अब देर से उठने की आदत सामान्य हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके वजन को बढ़ा सकती है? कई रिसर्च से पता चलता है कि देर से उठना और अनहेल्दी रुटीन मोटापे की वजह बन सकता है।इससे आपके खाने-पीने का सिस्टम बिगड़ जाता है और इससे सेहत भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। आज आपको बताएंगे कि कौन सी आदतें आपका वजन बढ़ा सकती हैं।

सुबह सही समय पर खाना न खाने से शरीर का कैलोरी कंजप्शन और एनर्जी लेवल बिगड़ सकता है। जिससे वजन बढ़ता है।देर से उठने वाले लोग अक्सर फिजिकल एक्टिविटीज में शामिल नहीं हो पाते हैं।इससे शारीरिक गतिविधियों में कमी आ जाती है और कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है। इससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।

कई लोग सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं।इससे शरीर का मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है और इससे ओवरईटिंग का खतरा बढ़ जाता है। ओवरईटिंग सीधे तौर पर वेट से जुड़ी हुई है। अधिकतर लोग देर से उठने के साथ रात को देर सोते हैं।जिससे मोटापे का खतरा बढ़ जाता है।रात को देर तक जागने से आपकी नींद का समय भी बिगड़ सकता है। अच्छी नींद की कमी से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जो भूख को बढ़ाता है और मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है।इससे भी वजन बढ़ने का खतरा होता है।

वजन बढ़ने की एक वजह अत्यधिक स्ट्रेस भी होता है। ज्यादा जंक फूड्स खाने का ट्रेंड बढ़ रहा है।जिससे वजन बढ़ सकता है। चाय-कॉफी भी फैट बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।रात के समय जब आप खाना-खाते हैं तो उसके तुरंत बाद चाय और कॉफी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं है,अगर ऐसा किया जाता है तो यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को बढ़ा देता है और इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है, जो मोटापे को बढ़ावा देता है।