Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 44,379 मामलों का निस्तारण, 6.4 करोड़ रुपये का समझौता राशि जमा

मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 44,379 मामलों का निस्तारण, 6.4 करोड़ रुपये का समझौता राशि जमा

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुनील कुमार IV ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस लोक अदालत में कुल 44,379 मामलों का निस्तारण किया गया और 6,40,09,145 रुपये की समझौता राशि जमा कराई गई। 

इसके साथ ही 58,26,540 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार IV ने 2 आर्बिट्रेशन मामलों का निस्तारण किया और मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के लिए गठित समिति ने 15 मामलों का निस्तारण कर 2,02,00,000 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मो. रिजवानुल हक ने 42 मामलों का निस्तारण किया।

अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अशोक कुमार ने 2 मामलों का निस्तारण किया, जबकि विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी हरेन्द्र प्रसाद ने 5 मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट राजबीर सिंह ने 22 मामलों का निस्तारण कर 11,500 रुपये का अर्थदंड जमा कराया। अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम श्री जर्नादन प्रसाद यादव ने 3 मामलों का निस्तारण किया और अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. 2 राजीव कुमार वत्स ने 130 विद्युत मामलों का निस्तारण किया। 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा. श्री कृष्ण प्रताप सिंह ने 3,832 मामलों का निस्तारण कर 6,77,100 रुपये का अर्थदंड जमा कराया। अन्य न्यायाधीशों ने भी विभिन्न मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान बैंकों और बीएसएनल ने 771 मामलों का निस्तारण किया और 3,75,14,463 रुपये की बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व विभाग ने प्री-लिटिगेशन स्तर पर 38,005 मामलों का निस्तारण किया, वहीं श्रम विभाग, मनरेगा, नगर पालिका, विद्युत विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने भी विभिन्न मामलों का निस्तारण किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।