Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

नाली निर्माण नहीं हुआ रोड बनाने का काम हुआ शुरू, रोका काम

नगर के वार्ड 33 के त्रिवेणी मोहल्ला में गली का निर्माण कराया जा रहा है। बगैर नाली निर्माण के रोड बनाए जाने से मोहल्लेवासियों ने काम को बंद करा दिया। इनका कहना है कि जब रोड बन जाएगा तो नाली का कहां से बन पाएगा।

नाली निर्माण नहीं हुआ रोड बनाने का काम हुआ शुरू, रोका काम

- डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 33 के त्रिवेणी गली में बनाया जा रहा है रोड

केटी न्यूज/डुमरांव 

नगर के वार्ड 33 के त्रिवेणी मोहल्ला में गली का निर्माण कराया जा रहा है। बगैर नाली निर्माण के रोड बनाए जाने से मोहल्लेवासियों ने काम को बंद करा दिया। इनका कहना है कि जब रोड बन जाएगा तो नाली का कहां से बन पाएगा। इस गली की चौड़ाई लगभग 12 फीट है, सभी चाहते हैं कि जितनी लंबाई और चौड़ाई गली की है, उतना रोड का निर्माण होना चाहिए, लेकिन सबसे पहले नाली बनाना जरूरी है। जबतक नाली का निर्माण नहीं होगा काम बंद रहेगा।

 सभी लोगों का कहना है कि जब रोड बन जाएगा तो नाली कौन बनाने आएगा, इसलिए सबसे पहले नाली बनेगा तभी रोड बनाने में काम लगेगा। लोगों ने इस संबंध में चेयरमैन सुनीता गुप्ता और ईओ मनीष कुमार से भी लोगों ने बात किया। मोहल्लेवासियों ने सभी को सुझाव दिया की नाली को बीचोबीच बनाया जाए, जिससे दोनों तरफ रहने वालों को परेशानी नहीं हो। मोहल्ले के सुरेश अग्रवाल कहते है कि नाली बनाने के काम लगाने से पहले मेरे द्वारा स्वयं खर्च कर ईंट का टुकड़ा गिराकर गली को भरा गया था, उसी पर संवेदक ने मिट्टी गिराकर गली बनाने का काम शुरू कर दिया। मालूम हो कि रोड बनाने से पहले जहां तक रोड बनाना है, वहां तक ईंट का टूकड़ा डाला जाए फिर मिट्टी गिराया जाने के बाद उसके उपर से ईंट का टूकड़ा डला जाए, लेकिन ऐसा नहीं कर एकबार मिट्टी डाला जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों ने संवेदक से कहा कि पहले प्राक्कलन का बोर्ड लगाया जाए फिर काम लगाया जाए। मोहल्लेवासी किसी की बात नहीं मान केवल गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिये दबाव बना रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।