Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

इमरजेंसी सेवा ठप कर चिकित्सकों और कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

इमरजेंसी सेवा ठप कर चिकित्सकों और कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

- मन मुताबिक मेडिकल बनाने के लिए डॉक्टर के साथ की मारपीट

केटी न्यूज/बलिया

सिकंदरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर पर तैनात चिकित्सक डॉ. मुख्तार यादव के साथ गुरुवार की शाम हुई मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने एक नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना के विरोध में शुक्रवार को भी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सभी सेवाएं ठप कर धरना-प्रदर्शन किया। इसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने चिकित्सकों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार और सीओ भूषण वर्मा ने सभी स्टॉफ से बात कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का भरोसा दिया, तब चिकित्सक और कर्मचारी काम पर लौटे।

बता दें कि गुरुवार की शाम इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ मुख्तार यादव पर फर्जी मेडिकल बनाने का दबाव बना कर उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई थी, जिसका कर्मचारियों ने विरोध करते हुए कार्य बंद कर दिया था। साथ ही चिकित्सकों व कर्मचारियों का रुख देख पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी सुमंत तिवारी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि स्वास्थ्यकर्मियों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। 

शुक्रवार को आरोपित की गिरफ्तारी व अस्पताल परिसर में दवा दलालों के बढ़ते हस्तक्षेप के विरोध में डॉक्टर और कर्मचारी एक बार फिर लामबंद हो गए। आंदोलित स्वास्थ्यकर्मी सीएचसी में दवा दलालों की इंट्री पर रोक लगाने के साथ ही अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे थे। दबीं जुबां स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि यहां दवा दलालों का दबदबा चल रहा है। इस बाबत सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि चिकित्सक से मारपीट करने वाले को निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।