ब्रह्मपुर में 23 वर्षीय विवाहिता ने गोली मार की आत्महत्या का प्रयास, आरा में चल रहा है इलाज
ब्रह्मपुर में एक 23 वर्षीय विवाहिता ने खुद को गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई, इसकी जानकारी मिलते ही उसके पति तथा देवर सहित परिवार के लोग आनन फानन में इलाज के लिए उसे आरा लेकर गए, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

__ पांच वर्ष पूर्व मायके वालो की मर्ज़ी के खिलाफ ब्रह्मपुर के युवक से की थी शादी
__ मायके वालो की नाराजगी से डिप्रेशन में चल रही थी विवाहिता
केटी न्यूज/ब्रह्मपुर
ब्रह्मपुर में एक 23 वर्षीय विवाहिता ने खुद को गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई, इसकी जानकारी मिलते ही उसके पति तथा देवर सहित परिवार के लोग आनन फानन में इलाज के लिए उसे आरा लेकर गए, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।जख्मी की पहचान ब्रह्मपुर नगर पंचायत के वार्ड 14 अंतर्गत रामपुर निवासी प्रवीण कुमार सिंह की पत्नी आंचल सिंह के रूप में की गई है।आंचल के पति प्रवीण स्थानीय जेके सीमेंट फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है।आरा में इलाज के दौरान मीडिया से बातचीत में आंचल ने बताया कि उसने 4 अक्टूबर 20 21 को अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रवीण से लव मैरिज की थी।

इस शादी से उसके मायके वाले नाराज थे तथा आंचल को कभी अपने को तैयार नहीं थे जिस कारण पिछले 2 वर्ष से वह डिप्रेशन में चल रही थी। आंचल की माने तो आज (शुक्रवार) को भी अपने मायके वालों को मनाने गई थी लेकिन माता-पिता ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया। वहां से लौटने के बाद आंचल ने घर में रखे देसी कट्टे से खुद पर फायर कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रवीण अपनी ड्यूटी छोड़ घर पहुंचा तथा परिजनों के साथ उसे लेकर इलाज के लिए आरा चला गया।इस घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही है। इन चर्चाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आंचल को देसी कट्टा कहां से मिला।

हालांकि मीडिया को दिए अपने वीडियो बयान में आंचल ने बताया कि उसे एक लड़के ने कट्टा दिया था, लेकिन उसका तर्क अभी किसी के गले नहीं उतर रहा है। बहरहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच तथा जख्मी का बयान लेने के प्रयास में जुट गई है।थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी महिला का बयान लेने के लिए पुलिस टीम आरा के निजी अस्पताल जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला का बयान लेने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

