Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

नाबालिंग प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे से लगायी फांसी, मौत

नाबालिंग प्रेमी जोड़े ने पंखे में एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना बुधवार देर रात जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव की है।

नाबालिंग प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे से लगायी फांसी, मौत

केटी न्यूज/छपरा

नाबालिंग प्रेमी जोड़े ने पंखे में एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।  घटना बुधवार देर रात जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव की है। दोनों की उम्र करीब 15 से 16 साल बताई जा रही है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि लड़का सनिस महतो ;16 जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी गनपत महतो का बेटा था। वो अपने बड़े भाई और पिता के साथ ननिहाल मोती छपरा गांव में ही रहता था।वहीं अंजली कुमारी ;15 मोती छपरा गांव निवासी जयलाल प्रसाद की बेटी थी। दोनों के घर आसपास ही थे। परिजनों के अनुसारए दोनों एक.दूसरे को पसंद करते थे। घटना के वक्त दोनों के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे।

नाबालिंग प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे से लगायी फांसी, मौत

सी का फायदा उठाकर लड़का प्रेमिका के घर पहुंच गया। लड़की की दादी दूध लाने गई थी। जब देर शाम वो घर पहुंची तो अंजली के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला बाद में खेत से लौटकर आए दादा ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गए, छत से लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे प्रेमी जोड़ा एक साथ झूल रहा था। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी भी पहुंचे। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि परिजनों को इनके अफेयर की कोई जानकारी नही थी। इसकी सूचना सहाजितपुर थाने की पुलिस को दी गई।

नाबालिंग प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे से लगायी फांसी, मौत

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। कमरे की परिस्थिति, दुपट्टे, पंखा और आसपास की चीजों की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।