जन सुराज अधिवेशन के लिए सैकड़ों लोगों का जत्था रवाना, गांधी जयंती पर बदलाव की नींव का संकल्प

पटना में आयोजित जन सुराज अधिवेशन में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग दर्जनों चारपहिया वाहनों के साथ जन सुराज के जिला संयोजक प्रियरंजन युवराज के आवास से निकले।

जन सुराज अधिवेशन के लिए सैकड़ों लोगों का जत्था रवाना, गांधी जयंती पर बदलाव की नींव का संकल्प

केटी न्यूज़/छपरा 

पटना में आयोजित जन सुराज अधिवेशन में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग दर्जनों चारपहिया वाहनों के साथ जन सुराज के जिला संयोजक प्रियरंजन युवराज के आवास से निकले। अभियान समिति के अनुमंडल संयोजक निलेश सिंह और पंचायत समिति सदस्य पिंटू तिवारी के नेतृत्व में यह जत्था रवाना हुआ। अधिवेशन से पहले महात्मा गांधी की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रियरंजन युवराज ने कहा कि बिहार में अगली सरकार जन सुराज की बनेगी। उन्होंने गांधी जयंती के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस दिन बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की नींव रखी जा रही है। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी नंद किशोर सिंह, राजा महतो, विवेक मोदी, राहुल बजाज और पंकज सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। प्रियरंजन युवराज के पिता के स्वर्गवास के कारण वे अधिवेशन में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने झंडा दिखाकर जत्थे को रवाना किया।