Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

मसर्हिया में वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग

मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हिया गांव में रविवार की देर शाम वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

मसर्हिया में वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग

मसर्हिया में वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग

__ दो पक्षों के बीच 20-25 राउंड गोली चलने की चर्चा, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस; गांव में तनाव, छापेमारी तेज

केटी न्यूज/चौगाईं।

 मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हिया गांव में रविवार की देर शाम वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कराई।पुलिस के पहुंचने के बाद गांव के अधिकांश घरों के दरवाजे बंद मिले। ग्रामीण घटना के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज करते नजर आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक फायरिंग हुई। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक करीब 20 से 25 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना में किसी के गोली लगने की सूचना भी नहीं है।

मसर्हिया में वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग

__ पुलिस के पहुंचने के बाद भी पसरा रहा सन्नाटा

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गांव में सर्च व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

मसर्हिया में वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग

उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब सबकी नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के नतीजे पर टिकी है।

मसर्हिया में वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।