Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज

प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सरकार की विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के अंतर्गत उच्च विद्यालय परिसर में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने की।

शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज

__ राजपुर में प्रधानाध्यापकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक में बीईओ ने दिए निर्देश, 20 नवंबर तक ओलंपियाड में बच्चों का निबंधन पूरा करने की समय-सीमा

केटी न्यूज/राजपुर। 

प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सरकार की विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के अंतर्गत उच्च विद्यालय परिसर में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने की। बैठक में शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति से लेकर विद्यालयों के कायाकल्प, खेल प्रतिभाओं की पहचान और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। बीईओ ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के लिए 'प्रशस्त एप 2.0' पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए शिक्षक यू-डाइस पोर्टल पर दर्ज अपने मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करेंगे।

शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज

पंजीकरण पूरा करने के बाद एप के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण वीडियो देखना भी जरूरी होगा, ताकि इसके इस्तेमाल में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कायाकल्प योजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि पुराने और जर्जर भवनों की मरम्मत, दीवारों की रंगाई-पुताई, फर्श की मरम्मत तथा सुरक्षित परिसर का निर्माण इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। जिन विद्यालयों में अब तक काम शुरू नहीं हुआ है, वहां तत्काल कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय में पूरा किया जाए।

शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज

वहीं, ओलंपियाड के तहत बच्चों की प्रतिभा पहचानने के लिए निबंधन और खेलों से संबंधित बैटरी टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। कम निबंधन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 20 नवंबर तक अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल 4.7) के तहत इच्छुक बच्चों से संबंधित गतिविधियां 30 नवंबर तक पूरी करने को कहा गया। बैठक में प्रशिक्षक राजीव रंजन, देवराज ठाकुर, आशुतोष शर्मा, प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय, शिक्षक मिथिलेश ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर कमलकांत सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।