राजपुर में पीडीएस व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद, सख्त निगरानी के संकेत

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना रहा।

राजपुर में पीडीएस व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद, सख्त निगरानी के संकेत

केटी न्यूज/राजपुर

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना रहा।अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पात्र लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा में गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराना प्रत्येक डीलर की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार अब नियमित निरीक्षण और औचक जांच के माध्यम से व्यवस्था की सतत निगरानी की जाएगी।

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि जन वितरण प्रणाली गरीब और जरूरतमंद परिवारों की खाद्य सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में किसी भी स्तर पर अनियमितता सीधे तौर पर आम जनता के अधिकारों का हनन है। अधिकारियों ने संकेत दिया कि शिकायत मिलने या जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित डीलर के विरुद्ध त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ज्ञात हो कि क्षेत्र में पीडीएस दुकानों को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। बैठक में मोहन राय, नंदजी सिंह, हरिहर सिंह, सचिदानंद उपाध्याय सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।