महाराज चंद्रविजय सिंह की स्मृतियों को नमन, पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

डुमरांव राजपरिवार के दिवंगत महाराज चंद्रविजय सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें याद करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। राजपरिवार के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और शहर के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

महाराज चंद्रविजय सिंह की स्मृतियों को नमन, पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

__महाराज चंद्रविजय सिंह की स्मृतियों को नमन, पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब__ राजपरिवार के सदस्यों से लेकर जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों तक ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, व्यक्तित्व और योगदान को किया याद

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव राजपरिवार के दिवंगत महाराज चंद्रविजय सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें याद करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। राजपरिवार के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और शहर के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिवंगत महाराज के व्यक्तित्व और उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया।कार्यक्रम में राजपरिवार की मौजूदगी के साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की सहभागिता रही। राजमाता कनिका सिंह, युवराज शिवांग विजय सिंह, महाराज कुमार मानविजय सिंह, महाराज कुमार सुमेर विजय सिंह और महाराज कुमार समृद्ध विजय सिंह समेत राजपरिवार के अन्य सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक संजय तिवारी और विश्वनाथ राम भी शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन, हम जिलाध्यक्ष ऋषि राय तथा लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने भी दिवंगत महाराज को श्रद्धांजलि दी।इसके अलावा डॉ. आरके सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. आनंद पाण्डेय, डॉ. शशांक शेखर, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, वंशी सिंह, रामजी सिंह, अम्बरीष पाठक, रमेश सिंह, भारत भूषण सिंह, अजय प्रताप सिंह, सुनील सिद्धार्थ, रविशंकर सिंह और डॉ. शोभा सिंह सहित कई लोगों ने पुष्प अर्पित किए।

सभा में कनक लता सिंह, पं. विंध्याचल ओझा, दीनू सिंह, रिंकू पाण्डेय, सिंकू सिंह, आरएसएस के दक्षिण बिहार संचालक राजेंद्र ठाकुर, अभिषेक भारती, पूर्व मुखिया बद्री विशाल सिंह, पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद सोनू राय, विकास पाठक और महान तिवारी समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित इस सभा में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी ने महाराज चंद्रविजय सिंह के प्रति सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को रेखांकित किया।