Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज

प्रखंड के केसठ गांव के रहने वाले और भोजपुर जिले के आरा स्थित रमना मैदान से अपनी अलग पहचान बनाने वाले चर्चित सोशल मीडिया क्रिएटर शिवांशु दर्शन उर्फ रमना वाला लड़का की देव दीपावली पर बनाई गई रील ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज

__ पहली इंस्टाग्राम आईडी डिसेबल होने के बाद भी नहीं मानी हार, नई आईडी से की शानदार वापसी; 13 लाख से अधिक लोगों ने किया पसंद

केटी न्यूज/केसठ।

प्रखंड के केसठ गांव के रहने वाले और भोजपुर जिले के आरा स्थित रमना मैदान से अपनी अलग पहचान बनाने वाले चर्चित सोशल मीडिया क्रिएटर शिवांशु दर्शन उर्फ रमना वाला लड़का की देव दीपावली पर बनाई गई रील ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वाराणसी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली की भव्यता को दर्शाती उनकी रील को महज 24 घंटे के भीतर 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बार देखा गया, जबकि 13 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों और प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज

__ आईडी डिसेबल होने के बाद भी नहीं मानी हार

शिवांशु दर्शन के लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं रहा। इससे पहले उनकी मुख्य इंस्टाग्राम आईडी पर लाखों फॉलोअर्स जुड़े हुए थे, लेकिन अचानक तकनीकी कारणों से उनका अकाउंट डिसेबल हो गया। इससे उनके सोशल मीडिया सफर को बड़ा झटका लगा। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और रमना वाला लड़का 2.0 नाम से नई आईडी बनाकर एक बार फिर शुरुआत की। अपनी मेहनत और रचनात्मकता के दम पर उन्होंने कम समय में दर्शकों के बीच दोबारा मजबूत पहचान बना ली।

रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज

__ दर्शकों के प्यार ने दिलाई नई पहचान

नई आईडी पर भी उनके प्रशंसकों का प्यार लगातार बढ़ रहा है। देव दीपावली पर बनाई गई रील की जबरदस्त सफलता इसका प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवांशु ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज

__ मिट्टी और लोक संस्कृति से जुड़े रहेंगे वीडियो

अपनी इस सफलता पर शिवांशु दर्शन ने सभी फॉलोअर्स और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शकों के प्यार, आशीर्वाद और समर्थन का परिणाम है। आगे भी वे अपनी मिट्टी, गांव, लोक संस्कृति और भक्ति से जुड़े प्रेरणादायक वीडियो बनाते रहेंगे।

रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।