Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

ईद की खरीदारी शुरू, रंग-बिरंगे परिधान, इत्र और सेवई की बढ़ी मांग

माह-ए-रमजान को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। डुमरांव के प्रमुख बाजारों में लोग ईद पर्व के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी में जुट गए हैं। मुख्य बाजार गोला रोड, चूड़ी बाजार, स्टेशन रोड, चौक रोड में रंग-बिरंगे परिधान, इत्र और सेवई जैसे जरूरी सामानों की खरीदारी बढ़ गई है। लोगों में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। सेवई और लच्छे की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है।

ईद की खरीदारी शुरू, रंग-बिरंगे परिधान, इत्र और सेवई की बढ़ी मांग

केटी न्यूज/डुमरांव 

कपड़ों की दुकानों में नई डिजाइन के कपड़े, बच्चों के लिए आकर्षक कपड़े, महिलाओं के लिए सलवार सूट, सरारा, हिजाब और पुरुषों के लिए कुर्ता-पजामा की बिक्री तेज होती जा रही है। रोजेदारों के लिए खजूर, सेब, केले और तरबूज की मांग बढ़ गई है, जिससे फल व्यापारियों के आवक में बढ़ोतरी हुई है। शाम होते ही खरीददारों की भीड़ उमड़ने लगती है, और देर रात तक बाजार गुलजार रह रहा है।

ईद की खरीदारी शुरू, रंग-बिरंगे परिधान, इत्र और सेवई की बढ़ी मांग

इस दौरान बाजारों में सबसे अधिक मांग सेवई की है। बाजार में छः से सात तरह की सेवइयां उपलब्ध, जिनमें पटनिया सेवई सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसके अलावा लच्छा सेवई, बाम्बे सेवई, शाही सेवई, रोस्टेड सेवई और कोलकाता सेवई की भी अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदारों के अनुसार ईद को लेकर हर वर्ष की तुलना में इस बार सेवई की बिक्री में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

ईद की खरीदारी शुरू, रंग-बिरंगे परिधान, इत्र और सेवई की बढ़ी मांग

ईद के दिन रोजेदार खुदा की इबादत कर मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ मांगेंगे। बाजार आने वाले लोग अपने सामानों के साथ मसालों और मेवों की भी खरीदारी कर रहे है तो वहीं घर की महिलाएं अपने घर-आंगन की सफाई में जुट गयी है। अपने परिवार के साथ बाजार निकली महिला नगमा, सलमा, सान्या ने बताया कि इस बार उत्साह के साथ परिवार पर्व की तैयारी में जुटा है।

ईद की खरीदारी शुरू, रंग-बिरंगे परिधान, इत्र और सेवई की बढ़ी मांग

सभी परिवार एक साथ अपने-अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी कर रहे है। वहीं मुस्ताक और अरमान ने बताया कि इस बार सभी लोगों के लिए नये कपड़े की खरीदारी की गयी है। लजीज व्यंजन और आने वाले मेहमानों के लिए फिरनी के साथ कबाब, बिरयानी आदि मेनू तैयार किया गया है।

ईद की खरीदारी शुरू, रंग-बिरंगे परिधान, इत्र और सेवई की बढ़ी मांग

दुकानदार हाकिम, फिरोज, पिंटू, रहमान, पिंकू, सलीम की माने तो इस बार मंडियों में रौनक बढ़ी है। एक अनुमान के अनुसार त्योहार पर लाखों रूपये के व्यवसाय होने की संभावना जतायी जाती है। इस बार 100 रुपये प्रतिकिलो से लेकर शुद्ध घी से बने सेवई 750 रुपये प्रतिकिलो तक उपलब्ध हैं।

ईद की खरीदारी शुरू, रंग-बिरंगे परिधान, इत्र और सेवई की बढ़ी मांग

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।