Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार
Keshav Times

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

-योजना में ऐसी सड़कें शामिल हैं जिनका निर्माण पांच वर्ष या उससे पहले हुआ था और अब वे जर्जर हो चुकी हैं

- 594 किमी पुरानी सड़कों का 506 करोड़ से होगा नवनिर्माण

केटी न्यूज/ बक्सर

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

जिला के सभी सड़को का जल्द की कायाकल्प होने वाला है। कैबिनेट ने सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर की झोली में करोड़ो रुपया का धन दिया है। वही 293 ग्रामीण सड़क जिसकी लंबाई लंबाई 594 किलोमीटर है। इस पर कुल 506 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी।

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद इन सभी सड़कों के शिलान्यास का मार्ग प्रशस्त हो गया। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की जानकारी का पत्र भी देर शाम तक जारी हो गया है।  बक्सर जिला ग्रामीण कार्य विभाग ने आम जनता की जरूरत को देखते हुए यातायात में सुविधा, सामाजिक और आर्थिक रुप से चौमुखी विकास के लिए इन योजनाओं को चयन कर इसका सर्वे कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजा था जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

-सात वर्षों में इन सड़कों का दो बार होगा कालीकरण

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत नई नीति लागू कर दी गई है। इसके तहत अब पांच वर्ष के बदले ठेकेदार को सात वर्षों तक इन सड़कों का मरम्मत करना होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि पहले वर्ष और चौथे वर्ष में इन सड़कों का दो बार कालीकरण कार्य कराया जाएगा। इसे देखते हुए इस बार भारी भरकम रकम सभी सड़कों के लिए स्वीकृत की गई है। वहीं इसमें अधिकांश योजना डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र का भी है। 

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

-एनएच एवं एसएच से जुड़ी सड़क का आरसीडी के तर्ज पर होगा निर्माण 

ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित वैसी सड़क जो एनएच एवं एसएच के अलावे  मेजर डिस्टिक रोड को छूती है। इस प्रकार के सड़क का निर्माण मजबूतीकरण तकनीक के माध्यम से आरसीडी (रोड कंस्ट्रक्शन विभाग ) के तर्ज पर किया जाएगा। वही सड़क का चौड़ीकरण भी होगा। ताकि आम जनता को यातायात के लिए अधिक गतिशीलता एवं सुगमता प्रदान किया जा सके। 

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

- ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा कई सड़कों का सर्वे कर भेजा गया था रिपोर्ट

जिला की अधिकांश सड़क अनुरक्षण अवधि को पार कर चुका था। कई सड़क पर लोग आवागमन तक बन्द कर दिए थे। कई सड़क तो कबड़ चुका है तो कई गड्डो में तब्दील हो चुका हैं। विभाग के निर्देश पर ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल बक्सर एवं डुमरांव के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के सैकड़ो सड़कों का सर्वे कर विभाग को डीपीआर तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा गया था।

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद उन सर्वे किए गए सड़कों का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जाएगा। सड़क का निर्माण हो जाने से जहां यातायात में सुगमता होगा।वही घंटे का सफर अब मिनट में तय किया जाएगा।

जिले की 293 ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।