लंच के लिए घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कतिकनार गांव निवासी त्रिलोकी सिंह के 37 वर्षीय पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। घटना वासुदेवा थाना क्षेत्र के कुकुरभुका गांव और गोविंदपुर गांव के बीच नहर के समीप हुई।
केटी न्यूज/केसठ
प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कतिकनार गांव निवासी त्रिलोकी सिंह के 37 वर्षीय पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। घटना वासुदेवा थाना क्षेत्र के कुकुरभुका गांव और गोविंदपुर गांव के बीच नहर के समीप हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नवानगर स्थित कोका-कोला कंपनी में कार्यरत थे। गुरुवार को ड्यूटी समाप्त कर लंच करने के लिए वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नहर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस और चौकीदार को सूचना दी। सूचना पाकर वासुदेवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

-- मृतक अपने पीछे पत्नी दो पुत्र समेत छोड़ गया है भरा-पूरा परिवार
जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। घर पर चीख-पुकार मच गई। पत्नी सोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं और कह रही थीं कि अब बच्चों का सहारा कौन बनेगा। आसपास की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने में जुटी रहीं।बड़े पुत्र सत्यम ने रोते हुए बताया कि पिताजी के भरोसे ही मेरी पढ़ाई और पूरे घर का खर्च चलता था। वहीं छोटे पुत्र शिवम का भी रो-रोकर बुरा हाल था।घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।मौके पर ग्रामीणों की कभी भीड़ जुटी हुई है।

