नेनुआ के तालाब में उतराया मिला मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव स्थित तालाब से एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी 62 वर्षीय गंगा सागर पाठक पिता जगन्नाथ पाठक के रूप में हुई है।

नेनुआ के तालाब में उतराया मिला मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

-- बुधवार की सुबह ही घर से निकला था मृतक, शौच के दौरान पैर फिसलने की जताई जा रही है आशंका

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव स्थित तालाब से एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी 62 वर्षीय गंगा सागर पाठक पिता जगन्नाथ पाठक के रूप में हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जबकि एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से कई चीजे एकत्र कर अपने साथ ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा बुधवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। आशंका जताई जा रही है कि शौच के दौरान ही पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया होगा। इधर घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच गुरूवार को उसका शव तालाब में उतराया मिला। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। तत्काल इसकी जानकारी डुमरांव थाने को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई मतेन्द्र कुमार व गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पानी से बाहर निकलवाया। वहीं, एफएसएल टीम भी घटना स्थल से कई साक्ष्य इकट्ठा किए है। 

गंगासागर की मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हालांकि, इस मामले में समाचार लिखे जाने तक स्वजनों द्वारा किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया था।डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक के घरवालों द्वारा किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है।