Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को

सिमरी थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशिक्षु डीएसपी मोनिका कुमारी को सिमरी थाने की कमान सौंपी गई है। पूर्व थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी से थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें थाने में जेएसआई के पद पर रखा गया है।

शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को

__ काजीपुर में कथित शराब कारोबार के खिलाफ मुखिया ने एसपी को सौंपा आवेदन, 13 लोगों पर लगाए आरोप; पुलिस ने जांच तेज की

केटी न्यूज/डुमरांव

सिमरी थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशिक्षु डीएसपी मोनिका कुमारी को सिमरी थाने की कमान सौंपी गई है। पूर्व थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी से थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें थाने में जेएसआई के पद पर रखा गया है। इस बदलाव के बीच काजीपुर गांव में कथित अवैध शराब कारोबार और असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी की शिकायत ने पुलिस प्रशासन का ध्यान खींचा है। मामले में एसडीपीओ भास्कर रंजन ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना स्तर पर मिली पूर्व की शिकायतों और पुलिसिंग में सुधार की जरूरत को देखते हुए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि सिमरी थाना से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और नई जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपेक्षा की गई है। इधर, काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी ने एसपी शुभम आर्य को आवेदन देकर गांव में कथित शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में 13 लोगों को नामजद करते हुए अवैध शराब कारोबार में संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। मुखिया के अनुसार, शराब बिक्री के कथित ठिकानों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे काजीपुर रोड पर आवागमन प्रभावित होता है। बाजार आने-जाने वाली महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को

__शिकायत पर जांच, कार्रवाई की तैयारी

एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि मुखिया के आवेदन की सघन जांच कराई जा रही है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मोनिका कुमारी को मामले की जांच कर आरोपों की सत्यता सामने लाने का निर्देश दिया गया है। जांच में आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में निगरानी और गश्ती बढ़ाने को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। थाने की कमान में बदलाव और शिकायत पर जांच शुरू होने से ग्रामीणों में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है। अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।

शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को

__ कहते हैं एसडीपीओ

पूर्व में भी सिमरी थाना से संबंधित शिकायतें मिली थीं। इसी को देखते हुए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी बदली गई है। काजीपुर मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

— भास्कर रंजन, एसडीपीओ, डुमरांव

शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।