एक सप्ताह में काम पूरा करें एनएचएआई - विधायक

डुमरांव के स्टेशन रोड के निर्माण में हो रहे विलंब पर स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। सोमवार को उन्होंने स्टेशन रोड के पुराने नगर परिषद कार्यालय के समीप सड़क पर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों तथा व्यवसायियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

एक सप्ताह में काम पूरा करें एनएचएआई - विधायक

-- डुमरांव विधायक ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, कार्य एजेंसी को लगाई फटकार, एक सप्ताह में काम पूरा करने का दिया निर्देश

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के स्टेशन रोड के निर्माण में हो रहे विलंब पर स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। सोमवार को उन्होंने स्टेशन रोड के पुराने नगर परिषद कार्यालय के समीप सड़क पर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों तथा व्यवसायियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। व्यवसायियों तथा आम लोगों ने इस दौरान विधायक को बताया कि सड़क निर्माण में हो रहे विलंब से उन्हें किने परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने सबकी बातों को ध्यान से सुना तथा उन्हें आश्वत किया कि जल्दी ही सड़क का मरम्मत कार्य पूर्ण कराया जाएगा। 

इस दौरान उन्होंने एचएआई के अधिकारियों तथा संवेदक को जमकर फटकार लगाई और कहा कि 14 जनवरी तक ही इस पथ का मरम्मत कार्य पूरा कर लेना था, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने संवेदक व एनएचएआई के अधिकारियों को दो टूक कहा कि एक सप्ताह के अंदर काम पूरा करेें। विधायक ने कहा कि सड़क के मरम्मत कार्य में हो रहे विलंब से आम लोगों, व्यवसायियों तथा वाहन चालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई तय है। विधायक के इस तेवर के बाद अब शहरवासियों व व्यवसायियों में इस बात की उम्मीद जगी है कि जल्दी ही सड़क का मरम्मत कार्य पूरा होगा तथा डुमरांव की टैफिक व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।