अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को अनुमंडलीय कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।
केटी न्यूज/ केसठ
प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को अनुमंडलीय कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी ने ओपीडी, आपातकालीन वार्ड, दवा वितरण केंद्र तथा अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली और अस्पताल परिसर में मुकम्मल साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों व अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अस्पताल कर्मियों में सतर्कता का माहौल देखा गया।
